बागियों पर कार्यवाही का डंडा- भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई BJP से बाहर

बागियों पर कार्यवाही का डंडा- भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई BJP से बाहर

बागपत। उत्तर प्रदेश में शहरी सरकार के गठन के लिए हो रहे चुनाव में पार्टी लाइन के विपरीत जाकर चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे बागी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन लोगों को बीजेपी से बाहर निकाल दिया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत कई लोग 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिए गए हैं।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र की ओर से पार्टी लाइन के विपरीत जाकर नगर निकाय का चुनाव लड़ रहे बागी नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बीजेपी के पश्चिम क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कार्यवाही का चाबुक चलाते हुए बागपत में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक मलिक तथा उनके माता-पिता के अलावा तीन अन्य को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी किए गए निष्कासन पत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक मलिक के अलावा कार्यकर्ता अनिल कुमार, शशांक मलिक की माता सुनीता मलिक, पूर्व मंडल संयोजक राधेश्याम अरोड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल कश्यप तथा कार्यकर्ता वीरेंद्र राणा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया क्या है। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए भाजयुमो जिला अध्यक्ष शशांक मलिक की माता सुनिता मलिक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनाव मैदान में उतर कर अपनी ताल ठोक रही है, जिसका सीधा असर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार पर पड रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top