बीजेपी सांसद की चुनौती स्वीकार कर अफसर ने किया ऐसे पानी में स्नान

बीजेपी सांसद की चुनौती स्वीकार कर अफसर ने किया ऐसे पानी में स्नान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद की ओर से दी गई चुनौती को स्वीकार करते हुए जल बोर्ड के अफसर ने यमुना नदी के पानी से स्नान कर इस बात को साफ कर दिया है कि यमुना का पानी पूरी तरह से साफ है और बिना किसी डर या भय के यमुना के पानी में स्नान किया जा सकता है।

दरअसल राजधानी दिल्ली में छठ पर्व के मद्देनजर पूर्वांचल के मतदाताओं में अपनी पैठ बनाने के लिए इस समय यमुना नदी के पानी को लेकर जमकर राजनीति की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने बीते दिनों केजरीवाल सरकार को घेरने के उददेशय से खुलेआम दिल्ली जल बोर्ड के अफसर को फटकार लगाते हुए उन्हें यमुना के पानी में नहाने की चुनौती दी थी। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार यमुना में आने वाले झाग खत्म करने के लिए जहरीले केमिकल का छिड़काव करा रही है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के कार्यकारी निदेशक संजय शर्मा अपने लाव लश्कर को साथ लेकर दिल्ली के भीतर से होकर बह रही यमुना नदी पर पहुंच गए और यमुना नदी के पानी में केमिकल मिलाकर सभी के सामने स्नान किया। जल बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि यमुना का पानी पूरी तरह से साफ है और इसमें बिना किसी डर या भय के स्नान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यमुना के पानी का बीओडी 12-13 है और टीएसएस-20 के नीचे है। फास्फेट की मात्रा 0.1 और डिजाल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज्यादा है, यानी यमुना का पानी पूरी तरह से स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यमुना के पानी के भीतर डुबकी लगा सकते हैं।

epmty
epmty
Top