अम्बेडकर की प्रतिमा का किया अभिषेक- अलग-अलग राज्यों से आया जल

अम्बेडकर की प्रतिमा का किया अभिषेक- अलग-अलग राज्यों से आया जल

मुजफ्फरनगर। किसान पंचायत के दौरान आज संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। अभिषेक के लिए गंगाजल के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों से जल मंगाया गया।

मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में आज मजदूर किसान समिति के बैनर तले विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि बिल का समर्थन किया गया और किसानों से कहा गया कि यदि कृषि बिलों में कोई कमी है, तो वह बताएं, उन चीजों को बिलों से हटाया जायेगा। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की विशालकाय प्रतिमा का अभिषेक किया।

सबसे पहले उन्होंने गंगाजल से प्रतिमा का अभिषेक किया। इसके बाद अलग-अलग राज्यों से लाये गये जल, दूध व शहद से भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। उन्होंने कहा, जिस प्रकार से डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया है, उसी प्रकार से अलग-अलग राज्यों से जल मंगाया गया है। इस दौरान किसान पंचायत में देश की आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा किसानों के हाथों में लहराता रहा। केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि अभिषेक के बाद डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कश्मीर में स्थापित किया जायेगा। कश्मीर में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की कोई प्रतिमा नहीं थी, इसलिए प्रतिमा को वहां स्थापित किया जा रहा है।

epmty
epmty
Top