सांसद की गिरफ्तारी पर AAP का बवाल-भिड़ंत के बाद एक्शन में पुलिस

सांसद की गिरफ्तारी पर AAP का बवाल-भिड़ंत के बाद एक्शन में पुलिस

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। संजय सिंह के समर्थन में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश से पहुंचे कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर की तरफ बढ़ रहे हैं। रोकने में लगी पुलिस के साथ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की तीखी नोंकझोंक होने के साथ भिड़ंत भी हुई है। एक्शन में आई पुलिस ने अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बवाल काट दिया है। आम आदमी पार्टी के कार्य कर्ता सड़क पर उतरते हुए भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर की तरफ बढ़ रहे हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में शामिल है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों को क्या देश में विपक्ष के नेता संसद एवं विधायक की भ्रष्ट दिखाई दे रहे हैं। यदि जांच एजेंसियां ईमानदार हैं तो वह इमानदारी का प्रमाण पत्र लेकर घूम रही भाजपा और उससे जुड़े सहयोगी दलों के नेताओं के घर छापा मार कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।

आम आदमी पार्टी के कई विधायक भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए हैं। पुलिस आप कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को रोकने की पुरजोर कोशिशें में लगी हुई है, लेकिन कार्यकर्ता लगातार पुलिस के साथ जद्दोजहद करते हुए आगे बढ़ने के प्रयासों में लगे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकसभा चुनाव में हार के डर से बुरी तरह घबरा गई है। पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों से बदसलूकी की गई। अब सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय सरकार जांच एजेंसियों के माध्यम से ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद करके चुनाव जीतने की जुगत भिड़ा रही है।

लेकिन विपक्षी नेताओं को बंद करने के बावजूद भाजपा अपनी जमानत नहीं बचा सकती है।

epmty
epmty
Top