सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता किए गिरफ्तार

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता किए गिरफ्तार

प्रयागराज। महंगाई, बेरोजगारी एवं परिवारवाद के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए सडक पर निकले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महानगर में बेरोजगारी, महंगाई आदि समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन निकाल रहे थे। दर्जनों कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ तिकोनिया पार्क में जब धरना प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे तो पुलिस को इस मामले की जानकारी हाथ लग गई। जिसके चलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया।

लेकिन कार्यकर्ता पदयात्रा निकालने में लग गए। जैसे ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सड़क पर आगे बढ़े तो पुलिस की उनके साथ खींचतान हो गई।

काफी देर की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिन्हें शाम के समय निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

epmty
epmty
Top