जारी किया आप ने अपना घोषणा पत्र- केजरीवाल ने दी 10 गारंटियां

जारी किया आप ने अपना घोषणा पत्र- केजरीवाल ने दी 10 गारंटियां

नई दिल्ली। राजधानी में होने जा रहे नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के घोषणा पत्र में मतदाताओं को 10 गारंटी आदि है।

शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों के सामने नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। नगर निगम के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से मतदाताओं को 10 गारंटियां भी दी गई है। राजधानी दिल्ली में 250 वार्ड वाले नगर निगम के लिए 4 दिसंबर को होने वाले मतदान के सिलसिले में जारी किए गए आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में दिल्ली को साफ और सुंदर बनाने का वादा करने के साथ कूड़े के पहाड़ खत्म करने का वायदा भी किया गया है। पार्टी ने कहा है कि अब राज्य के भीतर कोई भी नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दिया जाएगा।

वसूली व्यवस्था को राज्य में बंद करते हुए नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। अवैध निर्माण को पेनल्टी वसूली करते हुए नियमित किया जाएगा। पार्किंग की समस्या का समाधान करने के अलावा सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या से आम आदमी पार्टी राजधानी के लोगों को निजात दिलाएगी। दिल्ली की सड़कें एवं गलियों को बेहतर बनाया जाएगा। नगर निगम के सभी अस्पतालों एवं डिस्पेंसरियों की हालत सुधारी जाएगी। नगर निगम के सभी पार्को को संवारते हुए दिल्ली को अब पार्कों की राजधानी बनाया जाएगा । कच्चे कर्मचारियों को पक्का करते हुए सभी सरकारी कर्मियों को समय पर तनख्वाह भी दी जाएगी व्यापारियों के लिए लागू की गई। लाइसेंसिंग प्रक्रिया को आसान बनाते हुए इंस्पेक्टर राज को खत्म किया जाएगा और कारोबारियों को समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी। रेहड़ी पटरी वालों की समस्या का समाधान करने के लिए वेडिंग जोन बनाकर उन्हें लाइसेंस दिए जाएंगे।

epmty
epmty
Top