2024 लोकसभा चुनाव- बीजेपी ने बदल दिए इन प्रदेशों के अध्यक्ष

2024 लोकसभा चुनाव- बीजेपी ने बदल दिए इन प्रदेशों के अध्यक्ष

नई दिल्ली। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से फील्डिंग सजाने में लगी भारतीय जनता पार्टी ने अपने कील काटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। बड़े पैमाने पर प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव करते हुए कई प्रदेशों में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।


बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई प्रदेशों के मौजूदा अध्यक्षों को पैदल कर दिया गया है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी चुनाव में उतरने से पहले अपने कील कांटे दुरुस्त कर लेना चाहती है। किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए कई प्रदेशों में कार्यवाही का डंडा चलाते हुए मौजूदा प्रदेश अध्यक्षों की छुट्टी कर दी है और उनके स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से बृहस्पतिवार की गई संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सीपी जोशी सांसद लोकसभा को राजस्थान प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।


वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के स्थान पर दिल्ली प्रदेश का स्थाई अध्यक्ष बनाया गया है।


बिहार में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की छुट्टी करते हुए सम्राट चौधरी को नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उड़ीसा में पूर्व मंत्री मनमोहन सामल को नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

epmty
epmty
Top