भाकियू (अराजनैतिक) का सम्मलेन 9 से 11 अक्टूबर तक हरिद्वार - धर्मेन्द्र

भाकियू (अराजनैतिक) का सम्मलेन 9 से 11 अक्टूबर तक हरिद्वार - धर्मेन्द्र

मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा हरिद्वार में किया जा रहा है। तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2022 तक राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन हरिद्वार में होगा। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने दी।

गौरतलब है भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन लाल कोठी निकट भीम गोडा बैराज हरिद्वार पर किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। राष्ट्रीय अधिवेशन में तीन दिन किसानों के समस्याओं पर विचार कर देश के किसानों के लिए नीति निर्धारण हेतु प्रस्ताव पास कर भारत सरकार व राज्य की सरकारों को भेजें जायेगें। राष्ट्रीय सम्मेलन में न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तय किए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाये जाने, मुक्त व्यापार समझौतों, कृषि निर्यात नीति, स्टोरेज सुविधा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कृषि विपणन, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

कार्यक्रम में भाकियू अराजनैतिक के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेेगें। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह मलिक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का काफिला कल रविवार को 5 बजे शिव चौक पर मुजफ्फरनगर में पहुंचेगा। मुजफ्फरनगर ईकाई द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शिव चौक पर स्वागत किया जायेगा।


धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता

epmty
epmty
Top