सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित- कौन बनी अध्यक्ष

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित- कौन बनी अध्यक्ष
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव की तरफ से मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्रीमती जूही सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती निधि यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुश्री श्रेया वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुश्री नेहा यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सुश्री दीपमाला पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top