अपने ही बूथ पर डिम्पल यादव से पीछे है भाजपा के प्रत्याशी

अपने ही बूथ पर डिम्पल यादव से पीछे है भाजपा के प्रत्याशी
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने चुनाव लड़ रहे भाजपा के रघुराज शाक्य अपने ही बूथ पर पीछे चल रहे हैं।

दरअसल मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव संपन्न होने के बाद आज मतगणना चल रही है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने लगातार मैनपुरी लोकसभा सीट पर बढ़त बनाई हुई है। भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य अपने ही गांव के धौलपुर खेड़ा गांव में अपने ही बूथ पर 137 वोट से डिंपल यादव से पीछे चल रहे हैं। अपने ही बूथ पर पिछड़ रहे रघुराज शाक्य मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव पांचो विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं। शिवपाल यादव की जसवंत नगर विधानसभा सीट पर डिंपल यादव सबसे बड़ी बढ़त लेकर चल रही है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top