नगर निगम के नतीजे - शुरुआती रुझान में आप बीजेपी पर भारी

नगर निगम के नतीजे - शुरुआती रुझान में आप बीजेपी पर भारी
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नगर निगम के चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में फिलहाल आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। न्यूज़ चैनलों पर दी जा रही जानकारी के मुताबिक नगर निगम की 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी 129 और भारतीय जनता पार्टी 106 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि हाथ के निशान के साथ चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस महज 10 सीटों पर फिलहाल अपनी बढ़त बनाए हुए है।

बुधवार को नगर निगम के चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हुई है। शुरुआती पोस्टल बैलट की मतगणना के रुझानों में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में कडाके की टक्कर दिखाई दे रही है। न्यूज़ चैनलों पर दी जा रही जानकारी के मुताबिक 250 सीटों में आम आदमी पार्टी फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। क्योंकि आम आदमी पार्टी 129 सीटों पर आगे चल रही है तो भारतीय जनता पार्टी भी 106 सीटों के साथ उसके पीछे लगी हुई है।।

कांग्रेश केवल 10 सीटों पर अपनी बढ़त बनाने में कामयाब हुई है। उधर राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 103 और आम आदमी पार्टी 120 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 12, बहुजन समाज पार्टी का हाथी भी एक सीट पर अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं। अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top