अवैध हथियार संग तीन आरोपी अरेस्ट

अवैध हथियार संग तीन आरोपी अरेस्ट

शामली। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की अगुवाई में थाना झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें कारागार भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 3 आरोपियों को 02 अवैध तमंचे व 02 जिन्दा कारतूस, 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम अंकुर पुत्र अभिमन्यु निवासी ग्राम बझेडी झिंझाना जनपद शामली, टिंकू पुत्र दिनेश निवासी ग्राम बडेडी थाना झिझाना जनपद शामली, सागर पुत्र रामछेल निवासी मौहल्ला अशोक बिहार कालोनी पनीपत हरियाणा बताया है। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद अवैध हथियार के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पविन्द्र कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

epmty
epmty
Top