24 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा- मन मुटाव के कारण हुई थीं हत्या

24 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा- मन मुटाव के कारण हुई थीं हत्या

शामली। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देशन में थाना झिंझाना पुलिस ने दो महिलाओं की हत्या का अल्प समय में खुलासा किया है। मनमुटाव के चलते दोनों महिलाओं की हत्या की गई थीं। पुलिस ने इस वारदात से पर्दा उठाते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि दिनांक 8 मई को सुबह लगभग 6ः30 बजे थाना झिंझाना की चौकी बिडौल पर सूचना मिली कि डेरा लालसिंहपुर के जंगल में दो महिलाओं के शव पड़े है, जिनका नाम व पता सोनिया पत्नी विक्रम, सोनिया की बड़ी बहन डिम्पल पत्नी, ऋषिपाल निवासी ग्राम रीषपुर थाना सोनोली जनपद पानीपत है। इन दोनों महिलाओं के गले में दुपट्टे बंधे हुए थे। सूचना पाकर तुरंत प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह व उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर जानकारी की। पुलिस द्वारा की गई शुरूआती छानबीन में सुनील पुत्र बलजौरा निवासी डेरालाल सिंह पुर थाना झिंझाना द्वारा अपनी भाभी सोनिया से उसके भाई विक्रम के मन-मुटाव के चलते साथ न रहने के लिए घर से मायके जाने को लेकर हुए विवाद में दिनांक 7/8 मई 2021 की रात्रि करीब 3-4 बजे लाठी-डंडों से पीटकर गला दबाकर हत्या करने की जानकारी हुई। मृतकाओं के परिजनों द्वारा लिखित तहरीर पर थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आज इस घटना में लिप्त हत्यारोपी सुनील के अलावा उसके भाई विक्रम को सबूतों के आधार पर अरेस्ट करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस को सुनील की निशानदेही पर वारदात से संबंधित डंडे बरामद किये हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना झिंझाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, निरीक्षक तुफान सिह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, पवन कुमार सैनी, हैड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, सुधीर कुमार, अंकुल निर्वाल शामिल रहे।

epmty
epmty
Top