बीट महिला आरक्षियों को दिया गया प्रशिक्षण

बीट महिला आरक्षियों को दिया गया प्रशिक्षण

शामली। महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये गये मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को सशक्त एवं सबल बनाने के लिए पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरुक कर सुरक्षा के गुर सिखाये गये। इसी क्रम में शासन द्वारा पुलिस विभाग में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को भी सशक्त बनाये जाने एवं उनकी आम महिलाओं के बीच सहभागिता सुनिश्ति किये जाने हेतु बीट आवंटित किये जाने के आदेश दिये गये। जिसके अनुपालन में जनपद में सभी थानों में महिला आरक्षी/मुख्य आरक्षी को बीट आवंटित की गयी हैं। बीट में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, उनका कार्यव्यवहार एवं आचरण आदि के सम्बन्ध में उन्हें प्रशिक्षित किये जाने हेतु भी निर्देश प्राप्त हुये थे। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्कशॉप आयोजित कर सभी महिलाओं कर्मियो को प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिये गये।

इस क्रम में दिनांक 19.08.2021 को देर शाम पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की सभी महिला बीट कर्मियों को पुलिस लाइन शामली में वर्कशॉप आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में महिला कर्मियों को आवंटित बीट के कर्त्तव्यो की जानकारी दी गयी। बीट भ्रमण के दौरान उनको आवंटित टास्क को पूर्ण करने के विषय में बताया गया। बीट क्षेत्र में महिला सम्बन्धी समस्यों की जानकारी अपराध पीड़ित महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें स्वाभिमान एवं सम्मान के प्रति जागरुक किये जाने के विषय में अवगत कराया गया। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी एवं अत्याचार, उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाये जाने में उनकी भूमिका के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही जो महिला/बच्चियां न्यायालयों में गवाही हेतु समन की जाती हैं। उन्हें गवाही के सम्बन्ध में जानकारी देना तथा महिलाओं से सम्बन्धित पुलिस प्रशासन एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं तथा आकस्मिकत्ता जरुरत होने की स्थिति में जनसेवा सम्बन्धी मोबाइल नम्बरों की जानकारी दिये जाने सम्बन्धी ज्ञान प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह द्वारा सभी को महिला एव बच्चियों के साथ मृदु व्यवहार बनाये रखने एवं किसी भी दशा में संयम न खोने के लिये बताया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला/बच्ची के साथ आपकी व्यवहार कुशलता उनका हौसला बढ़ाती है और उन्हें बेहिचक अपनी समस्या आपको बताने के लिए प्रेरित करती है। अतः सभी महिला कर्मी आशा अनुरुप उच्च कोटि का व्यवहार एवं आचरण बीट कार्यवाही के दौरान प्रस्तुत करेंगी।

प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि महिलाओं को सशक्त बनाये जाने हेतु मिशन शक्ति के रुप में अभियान चलाया गया था। जिसके अन्तर्गत थानों पर महिलाओं की समस्यओं को विशेष रुप से सुनवाई एव निराकरण हेतु महिला हेल्प डेस्क बनायी गयी थी। जो वर्तमान में प्रभावी रुप से कार्य कर रही है। इस श्रृंखला को मिशन शक्ति के फेस थ्री में गाँव दर गाँव प्रत्येक महिला/बच्ची तक पहुंचाने के लिये महिला आरक्षियों को बीट में भेजा गया है। जिससे की महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के अतिरिक्त के अन्य थानों के प्रभारी एवं पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top