चोरी की स्कार्पियो के साथ आरोपी गिरफ्तार

चोरी की स्कार्पियो के साथ आरोपी गिरफ्तार

शामली। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हरियाणा से चोरी की गई स्कार्पियो बरामद की है।

क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाने व संदिग्धों की तलाश में कैराना पुलिस द्वारा यमुना ब्रिज के पास चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक स्कोर्पियो को रोक लिया। पुलिस ने जब चालक से कागजात मांगे, तो वह कागजात नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तरसपाल पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम बोढ़वाल माजरी थाना समालखा जनपद पानीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने जब बरामद स्कार्पियो के बारे में जांच की, तो पता चला कि उसे हरियाणा से चुराया गया था। पकड़े गये आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी धारा 379 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबिल नितिन कुमार, विकास कुमार, शिवकांत, ललित कुमार आदि शामिल रहे।



Next Story
epmty
epmty
Top