दो वारण्टी को किया गिरफ्तार

दो वारण्टी को किया गिरफ्तार

शामली। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में थाना कांधला पुलिस द्वारा 2 वारण्टी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना कांधला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए भिन्न-भिन्न स्थानों से 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का नाम संजय पुत्र दीपचन्द निवासी मौहल्ला रायजादगान थाना कांधला जनपद शामली, मौहम्मद असलम पुत्र इस्लामुलहक निवासी मौहल्ला शैखजादगान थाना कांधला जनपद शामली है। पुलिस ने गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कांधला पर आवश्यक कार्यवाही की है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल सुधीर शामिल रहे।



epmty
epmty
Top