CM योगी के जन्मदिन पर कटेगा इतने किलो का केक- केक की तैयारी में संत

CM योगी के जन्मदिन पर कटेगा इतने किलो का केक- केक की तैयारी में संत

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को बेहद ही भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई जा रही है। सीएम के जन्मदिन पर राम कथा पार्क में 5 जून को 5100 किलो का केक काटकर 500000 लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। जन्मदिन का केक काटने से पहले इसका रामलला को भोग लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 5 जून को होने वाले जन्मदिन को लेकर अयोध्या में अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संतों की टीम रामकथा पार्क में सीएम के जन्मदिन का केक तैयार करने में लग गई है। 3 जून की शाम को जन्मदिन का केक बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। केक निर्माण की मुख्य बात यह है कि इसमें धार्मिक शुद्धता का बेहद ही खास ध्यान रखा जा रहा है।

योगी के जन्मदिन के केक को काजू, किसमिस, बादाम और अंजीर समेत अन्य सूखे फलों एवं मेवों से तैयार किया जाएगा। इसे बनाने के लिए शुद्ध देसी घी और बेसन का भी इस्तेमाल निर्माण करने वाले संतों द्वारा किया जाएगा।

योगी के जन्मदिन के केक के सामान से लेकर उसे बनाने तक इस बात को गंभीरता से ध्यान रखा जा रहा है कि इसका भोग प्रसाद रामलला को लग सके और इसे साधु संत भी ग्रहण कर सकें।

epmty
epmty
Top