वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा सहित पूर्व विधायक प्रदीप बालियान व ईश्वर मावी का मंडोला गाँव में हुआ जोरदार स्वागत

वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा सहित पूर्व विधायक प्रदीप बालियान व ईश्वर मावी का मंडोला गाँव में हुआ जोरदार स्वागत

गाजियाबाद। निजी कार्यक्रम शामिल होने के लिये लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंडोला स्थित भाजपा नेता रामकुमार त्यागी के आवास पर पहुंचे प्रदेश सरकार के वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा का पार्टी पदाधिकारियों व गांव के सैकड़ों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंदिर में सुंदर कांड मित्र मंडल समिति के पदाधिकारियों ने वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप बालियान व भाजपा नेता ईश्वर मावी को भगवान श्रीराम व माता जानकी की तस्वीर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


सम्मान से अभिभूत वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने ग्राम वासियों व मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के हित में दिन-रात कार्य कर रही है प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है।

वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने मंडोला गांव के सबसे प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर में पहुंच कर भगवान श्री राम व माता जानकी का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने तुलसीदास जी की समाधि व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर भैया दास जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, रामकुमार त्यागी, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक सुनील शर्मा, विधायक योगेश धामा, विधायक केपी मलिक, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा, हरीश चौधरी व बिजेंद्र त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top