डीजीपी ओपी सिंह बने सैलीब्रिटी, खुद चलायी साइकिल

डीजीपी  ओपी सिंह बने सैलीब्रिटी, खुद चलायी साइकिल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ। आज अलसुबह प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोग उस समय भौचक्के रह गये, जब उन्होंने प्रदेश पुलिस मुखिया को लोहिया पथ साइकिल चलाते देखा। डीजीपी ओपी सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान के तहत आयोजित साइकिल रैली में खुद साइकिल चलाते समय पुलिस अफसर नहीं, बल्कि एक सेलीब्रिटी के रूप में ही नजर आये। उन्होंने बालीवुड़ सेलीब्रिटी को भी पीछे छोड़ दिया।



बता दें कि यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया ओपी सिंह खुद मैदान में उतर आये हैं। डीजीपी ओपी सिंह ने आज सुबह 1090 चौराहे से लोहिया पथ पर साइकिल रैली निकाल कर लखनऊ व प्रदेश वासियों को यातायात नियमों व हेलमेट पहने के लिए जागरूक किया। पुलिस प्रमुख की इस कार्यवाही को प्रदेश के कोने-कोने से सराहना प्राप्त हो रही है।

जानकारों का कहना है कि अब से पूर्व जरा-जरा सी बात के लिए प्रचार-प्रसार हेतु सरकारी खर्चे पर बालीबुड़ सेलीब्रिटीज का सहारा लिया जाता था, लेकिन जागरूकता रैली में खुद साइकिल चलाकर यूपी पुलिस के मुखिया ओपी सिंह ने नई मिशाल पेश की है।

डीजीपी के निर्देश व कार्यशैली का असर राजधानी के चौराहों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए राजधानी के प्रमुख चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और यातायात नियमों का उलंघन करने वालों का चालान भी काटा रहा है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top