हौंसलों के दम पर बने 50 करोड़ की कंपनी के ब्लाइंड CEO

हौंसलों के दम पर बने 50 करोड़ की कंपनी के ब्लाइंड CEO

नई दिल्ली। हौंसलों के बल पर जो जीते हैं, एक न एक दिन दुनिया उन्हें सेल्यूट करने के लिए मजबूर हो जाती है। ऐसा ही अजब कारनामा कर दिखाया है हैदराबाद के श्रीकांत बोल्या ने। ब्लाइंड मैन न सिर्फ एमआईटी ग्रेजुएट हैं, वरन 50 करोड़ की कंपनी के दुनिया के पहले ब्लाइंड सीईओ हैं।

दुनिया की ठोंकरों में कहां वो दम जो हमें गिरा दे,

हौंसलों की ताकत पर अपनी दुनिया हम खुद बनाते हैं।

उक्त पंक्तियां हैदराबाद के ब्लाइंड मैन श्रीकांता बोल्या पर सटीक बैठती हैं। जब श्रीकांत का जन्म हुआ, तो कुछ रिश्तेदारों और पड़ौसियों ने उनके मां-बाप से उसे मार देने की बात कही। लेकिन अपने जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा कौन कर सकता है। श्रीकांत का बचपन बहुत ही कठिनाईयों में गुजरा। माता-पिता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे। उनकी मासिक कमाई मात्र 1600 रुपये थी। बावजूद इसके श्रीकांत ने ब्लाइंड होने के बाद किसी तरह से पढ़ाई की और 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त किये। इसके बाद आगे पढ़ने के लिए वे, आईआईटी गये, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद भी श्रीकांत ने हार नहीं मानी और अमेरिका की एमआईटी में अथक परिश्रम करके किसी तरह से दाखिला लिया और वहां से डिग्री हासिल की।


अमेरिका से डिग्री प्राप्त करने वाले वे भारत के प्रथम ब्लाइंड मैन बने। इसके बाद श्रीकांत ने मात्र आठ लोगों के साथ एक कमरे से छोटी सी कंपनी शुरू की, जिसने धीरे-धीरे तरक्की हासिल की। आज वे हैदराबाद में 50 करोड़ की कंपनी के दुनिया के पहले ब्लाइंड सीईओ हैं। हजारों लोगों को उन्होंने रोजगार दिया है। श्रीकांत बोल्या ने अपने हौंसलों के बल पर जिस प्रकार से कामयाबी हासिल की है, वह आज के युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।



Next Story
epmty
epmty
Top