बर्थडे स्पेशल-किस्मत का कमाल-पहले प्रयास में IPS अंकुर ने क्रैक किया UPSC

बर्थडे स्पेशल-किस्मत का कमाल-पहले प्रयास में IPS अंकुर ने क्रैक किया UPSC

नोएडा। अगर हौसलें बुलंद हो तो कोई भी पद बड़ा नही होता। आईपीएस दंपत्ति ने हाईस्कूल की पढ़ाई एक साथ पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद आईपीएस अफसर राजस्थान चले जाते हैं और उनकी पत्नी अपनी पढ़ाई के लिए विदेश चली जाती हैं। कुछ दिन नौकरी करने के बाद आईपीएस अफसर भी उनके पास ही विदेश चले जाते हैं। वह दोनों सिविल सर्विसेज़ की तैयारी में जुट जाते हैं और अपने वतन लौटकर सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा को पास कर लेते हैं। फिर दोनों आईपीएस अफसरों के बैच में दो साल का अंतर हो जाता है। ये किस्मत का ही कमाल है कि बचपन से दोनों अफसरों ने साथ पढ़कर एक साथ तैयारी की और आईपीएस अफसर बनने के कुछ वर्ष बाद शादी कर ली। शासन ने नोएडा कमिश्नरेट में आईपीएस दम्पत्ति को कार्यरत किया। अब दोनों आईपीएस दम्पत्ति एक साथ कानून एवं व्यवस्था संभाल रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं साल 2016 बैच के आईपीएस अफसर एवं नोएडा कमिश्नरेट में एडीसीपी अंकुर अग्रवाल के बर्थडे पर पेश है खोजी न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट..


अंकुर अग्रवाल का जन्म हरियाणा के अम्बाला में 24 दिसंबर 1988 को हुआ था। उनके पिता का नाम सी.पी. अग्रवाल है। अंकुर अग्रवाल की हाईस्कूल की शिक्षा अम्बाला के जीजस एंड मेरी स्कूल में पूरी हुई। उनके साथ वृन्दा शुक्ला की हाईस्कूल की शिक्षा भी वहीं से हुई। इसके बाद अंकुर अग्रवाल बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए राजस्थान चले गए और वृन्दा शुक्ला अर्थशास्त्र की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थीं। अंकुर अग्रवाल अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बेंगलुरु में नौकरी करने लगे और इसके बाद वह भी अमेरिका चले गए। इस दौरान अंकुर अग्रवाल और वृन्दा शुक्ला सिविल सर्विसेज़ की तैयारी अमेरिका में ही करने लगे। वृन्दा शुक्ला ने साल 2013 में सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा दी, जिसमें वह सफल नही हो सकी। इसके बाद भी वृन्दा शुक्ला अपनी तैयारी में जुटी रही और अगले साल ही सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा पास कर साल 2014 बैच की आईपीएस अफसर बन गई। वृन्दा शुक्ला के आईपीएस अफसर बनने के 2 साल बाद अंकुर अग्रवाल पहले ही प्रयास में सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा को पास कर साल 2016 बैच के आईपीएस अफसर बन गए। आईपीएस वृन्दा शुक्ला को नागालैंड कैडर मिला और अंकुर अग्रवाल को बिहार कैडर मिला था।


आईपीएस अंकुर अग्रवाल और आईपीएस वृन्दा शुक्ला की 9 फरवरी 2019 को शादी हुई थीं। दोनों आईपीएस अफसर एक दूसरे के बंधन में बंध चुके है। शासन ने नोएडा को कमिश्नरेट बनाने के बाद दोनों पति और पत्नी का तबादला कर नोएडा कमिश्नरेट में तैनात कर दिया। आईपीएस अंकुर अग्रवाल को एडीसीपी बनाया और उनकी पत्नी आईपीएस वृन्दा शुक्ला को डीसीपी बनाया। शासन ने आईपीएस अंकुर अग्रवाल की पत्नी को उनका सीनियर अफसर बना दिया। अब दोनों आईपीएस दंपत्ती एक ही जनपद में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे है। इससे पहले आईपीएस वृन्दा शुक्ला की तैनाती लखनऊ में थी और आईपीएस अंकुर अग्रवाल जनपद मथुरा के एएसपी के पद पर कार्यरत थे।



epmty
epmty
Top