वर्षों बाद मां बनी महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म- मौत पर पसरा मातम

वर्षों बाद मां बनी महिला ने 5 बच्चों को दिया जन्म- मौत पर पसरा मातम

जयपुर। कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जब मां एक या दो से अधिक बच्चों को जन्म देती है। एक मामला ऐसा राजस्थान के एक जनपद से सामने आया है। एक महिला पांच बच्चों को जन्म दिया और पहली बार ही मां बनी थी। पूरे घर में पांच बच्चों की किलकारियां गूंजने से खुशी का माहौल था। कुछ वक्त बाद ही सारे बच्चों की मौत हो गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।


मिली जानकारी के अनुसार जनपद करौली के मासलपुर इलाके में पड़ने वाले गांव पिपरानी की निवासी एक रेशमा नामक महिला की सोमवार को सात महीने में ही डिलीवरी हुई थी। इस महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि यह महिला सात साल बाद मां बनी थी। रेशमा द्वार जन्में गये सभी बच्चे कमजोर थे। इन पांच बच्चों में तीन लड़च्कियां और दो लड़के थे। सभी बच्चों में एक-दो मिनट का अंतर रहा। बच्चों को वजन 300 से 600 ग्रात बताया जा रहा था। 2 लड़कों और दो लड़कियों को उपचार के लिये ले जाते वक्त मौत हो गई जबकि एक लड़की ने जयपुर हॉस्टिल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है, जिसके पति अश्क अली केरल में कार्य करते हैं।

epmty
epmty
Top