विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को होगा मतदान

विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को होगा मतदान

उदयपुर। राजस्थान में धरियावाद एवं वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार 72 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने के निर्देश के बाद प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से घर घर जनसंपर्क कर लोगों को अपने प्रत्याशी वोट देने का आग्रह किया।

राजनीतिक दलों के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बनी वल्लभनगर एवं धरियावाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन सांसद नीरज डांगी सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने चुनाव प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए लोगों से मतदान की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, सांसद सी पी जोशी सहित अन्य नेताओं ने चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला था। पूर्व उपमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की स्टार प्रचारक सूची में नाम शामिल होने के बावजूद चुनाव प्रचार से दूर रहे थे।

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी उदयलाल डांगी के समर्थन में एक पखवाड़े से यहां डेरा डाला और जमकर चुनाव प्रचार किया। प्रचार के अंतिम दिन हेलीकॉप्टर से पहुंचकर सभा को संबोधित किया।

गौरतलब है कि दोनों विधानसभा में 30 अक्टूबर को मतदान होगा तथा दो नवम्बर को वोटों की गिनती होगी। वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत एवं भाजपा के धरियावाद के गौतमलाल मीणा का कोरोना से निधन के बाद यह उपचुनाव हो रहे है। कांग्रेस ने यहां से स्वर्गीय गजेन्द्रसिंह की पत्नी प्रीति शक्तावत को टिकिट दिया था जबकि भाजपा ने नया युवा कार्यकर्ता हिम्मतसिंह झाला को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की ओर से पूर्व में वर्ष 2018 में प्रत्याशी रहे उदयलाल डांगी पार्टी से टिकिट नहीं मिलने से नाराज होकर रालोपा से चुनाव लड रहे है जबकि पूर्व विधायक रणधीरसिंह भीण्डर ने भाजपा द्वारा टिकिट नहीं मिलने से नाराज होकर जनता सेना राजनीतिक पार्टी बनायी थी। गत विधानसभा चुनाव में गजेन्द्र सिंह शक्तावत जनता सेना के रणधीरसिंह भीण्डर से 3719 वोटों से जीते थे।


वार्ता

epmty
epmty
Top