बारात लेकर नहीं पहुंचे लड़के के घर के बाहर डाला डेरा-लड़की दे रही धरना

बारात लेकर नहीं पहुंचे लड़के के घर के बाहर डाला डेरा-लड़की दे रही धरना

नई दिल्ली। सगाई के दौरान निर्धारित की गई तिथि पर जब दूल्हा बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर नहीं पहुंचा तो गुस्से में आई लड़की तमतमाती हुई दूल्हे के घर पर पहुंच गई। लड़की के आने के बाद लड़के के घर वालों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी आवाज दिए जाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लड़की वहीं पर धरना देकर बैठ गई और दो टूक कह दिया है कि जब तक मैं जिंदा हूं यही धरने पर बैठी रहूंगी।

दरअसल राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली खुशबू की शादी प्रिंसनगर निवासी कौशल के साथ तय हुई थी। लेकिन लड़के पक्ष की ओर से बारात लाने से पहले लड़की पक्ष से 11 लाख रुपए की डिमांड कर दी गई। हाथों में मेहंदी रचाने के बाद दुल्हन बन कर बैठी लड़की के पिता महेश ने लड़के वालों की इतनी बड़ी मांग को पूरा करने में अपनी असमर्थता जताई। 11 लाख रुपए की भारी भरकम धनराशि नहीं मिलने से नाराज हुए वर पक्ष के लोग निर्धारित तिथि पर लड़की के दरवाजे पर बारात लेकर नहीं गए। उधर देर रात तक लड़की पक्ष के लोग बारात के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब बारात नहीं पहुंची तो लड़की के पिता ने मथुरा गेट थाने पहुंचकर वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर रखी है।

उधर लड़की के पिता ने जब बारात लेकर आने वाले लड़के के पिता से बारात लेकर नहीं आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि लड़का अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद लड़की लड़के के घर पहुंच गई और उसे देखते ही लड़के वालों ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजे को पीटे जाने के बाद भी जब घर वालों ने गेट नहीं खोला तो लड़की वही घर के बाहर धरना देकर बैठ गई।

लड़की ने कहा है कि अगर लड़का बीमार है तो मुझे उससे मिलना है। बिना मिले वह यहां से नहीं जाएगी। इस तरह लड़के के घर के बाहर लड़की के धरने पर बैठने से आसपास की महिलाओं एवं लोग उससे विवाद करने लगे।। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धरना देकर बैठी लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई।

epmty
epmty
Top