सुरक्षा एवं सुविधा के साथ होगा राज्य में धार्मिक मेलों का आयोजन: गहलोत

सुरक्षा एवं सुविधा के साथ होगा राज्य में धार्मिक मेलों का आयोजन: गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य में धार्मिक मेलों के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के लिए राज्य सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज यहां मुख्यमंत्री निवास पर धार्मिक स्थलों पर मेलों तथा अन्य आयोजनों में सुरक्षा एवं प्रबंध के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए धर्म-गुरूओं और सामाजिक संस्थानों के साथ समन्वय कर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों व तीर्थ स्थानों के विकास के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, सड़क मार्गों, आधारभूत संरचनाओं का विकास सहित सभी मांगों पर सरकार द्वारा विचार किया जाएगा तथा इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बैठक का विशेष मकसद धर्म गुरूओं तथा मेलों के आयोजन से जुड़े लोगों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त करना था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में आयोजित होने वाले धार्मिक मेलों में बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। उन्हें हर प्रकार की सुविधा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राजस्थान धार्मिक पर्यटन के एक शानदार केन्द्र के रूप में विकसित हो।


वार्ता

epmty
epmty
Top