पुत्रवधू को अश्लील मूवी दिखाने की शिकायत पर कर दी मिस्त्री की हत्या

पुत्रवधू को अश्लील मूवी दिखाने की शिकायत पर कर दी मिस्त्री की हत्या

नई दिल्ली। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सादुलशहर थाना क्षेत्र के गांव धींगतानिया में मार्बल मिस्त्री सतनामसिंह बावरी की हत्या के मामले में पुलिस ने आज खुलासा करते हुये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या करने के आरोप में सादुलशहर निवासी ताराचंद कस्वां और एक मार्बल मिस्त्री कालूराम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। जांच पड़ताल और पूछताछ में खुलासा हुआ कि ताराचंद कस्वां के खेत में काम करने वाले सरदार अली निवासी नूरपुरा को अपने घर में मार्बल का काम करवाने के लिए मिस्त्री मजदूर की जरूरत थी। ताराचंद ने अपने जानकार एक मार्बल मिस्त्री कालूराम मेघवाल को इसके लिए कहा। कालूराम ने सतनामसिंह को सरदार अली के घर में मार्बल की घिसाई के लिए लगा दिया।

बताया जा रहा है कि सरदार अली सुबह खेत में काम करने चला जाता था। उसका बेटा भी अपने काम पर निकल जाता था। पीछे घर में बेटे की बहू रहती थी। पुत्रवधू ने ताराचंद को शिकायत की कि सतनामसिंह मोबाइल में अश्लील मूवी देखता है। उसने अश्लील मूवी उसे भी दिखाई है। उसकी नीयत ठीक नहीं है। सतनाम सिंह को काम से हटा दीजिए। इसके बाद ताराचंद ने कालूराम को साथ लेकर उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

epmty
epmty
Top