सीधी भर्ती परीक्षाओं में इंटरव्यू खत्म- पटवारी, क्लर्क, VDO की एक ही परीक्षा

सीधी भर्ती परीक्षाओं में इंटरव्यू खत्म- पटवारी, क्लर्क, VDO की एक ही परीक्षा

नई दिल्ली। एसएससी की तर्ज पर अब भर्तियां की जाएंगी। भर्ती परीक्षाओं के लिए सरकार की ओर से नए नियम तय कर दिए गए हैं। तय किये गये नियमों के मुताबिक अब राजस्थान में पटवारी, क्लर्क एवं वीडीओ जैसे पदों के लिए एक ही परीक्षा के माध्यम से सिलेक्शन होंगे। एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के माध्यम से मेरिट को आधार बनाते हुए अब इन पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से राज्य में पटवारी, क्लर्क और वीडीओं के पदोें की भर्ती के लिये नए नियम तय करने का फैसला लिया गया है। अब राजस्थान में एसएससी की तर्ज पर समान पात्रता परीक्षा होगी। इस परीक्षा का आयोजन एसएससी की तर्ज पर किया जाएगा। एक जैसी पात्रता वाली अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब एक ही पात्रता परीक्षा होगी।

ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी की भर्ती के लिए अब अलग-अलग परीक्षाओं की जगह एक ही समान पात्रता परीक्षा होगी। किसी एक परीक्षा के आधार पर अब इन पदों पर भर्ती की जाएगी। केंद्र सरकार में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी एसएससी की तर्ज पर इन भर्तियों को राज्य के भीतर किया जाएगा।

इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा समान पात्रता परीक्षा अधिनियम 2022 बनाने को कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है।

epmty
epmty
Top