BJP के पूर्व MLA की शरारती तत्वों ने की पिटाई, बरसाए पत्थर

BJP के पूर्व MLA की शरारती तत्वों ने की पिटाई, बरसाए पत्थर

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक की कार का पीछा करते हुए असामाजिक तत्वों ने उनकी कार के ऊपर पत्थर बरसाए। इस हमले में पूर्व विधायक के कान पर चोट आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

जालौर से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रही अमृता मेघवाल शनिवार की देर शाम कार में सवार अपने परिवार के लोगों के साथ बायोलॉजीकल पार्क में गई थी। इस दौरान उनका कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत करा दिया। कार में सवार होकर जब भाजपा की विधायक अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ी तो ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार युवकों ने पीछा करते हुए उनकी कार के ऊपर पत्थर बरसाए। इस दौरान एक पत्थर उनके कान पर आकर लगा जिससे वह चोटिल हो गई।

ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाने के एसएचओ ग्सासुददीन खान ने बताया है कि अमृता मेघवाल ने आरोप लगाया है कि शरारती तत्वों द्वारा बायोलॉजिकल पार्क से उनकी कार का पीछा किया गया। इसके बाद उनकी कार के ऊपर पत्थर भी फेंके गए। बायोलॉजिकल पार्क में वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गई थी। पुलिस के मुताबिक पार्क में पूर्व विधायक की पत्थर बरसाने वाले युवकों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद ही उन्होंने कार से पूर्व विधायक की बाइक का पीछा किया और पत्थर फेंके। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top