करौली और जोधपुर के बाद अब भरतपुर भी दंगों की आग में झुलसा

करौली और जोधपुर के बाद अब भरतपुर भी दंगों की आग में झुलसा

नई दिल्ली। पड़ोसी राज्य राजस्थान के करौली और जोधपुर में हुए दंगों की आग अभी तक ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि राज्य के भरतपुर में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई और इस दौरान कांच की बोतलों से भी एक दूसरे के ऊपर प्रहार किए गए। दो समुदाय के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। झगड़े की इस वारदात में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भरतपुर के मथुरा गेट इलाके में सोमवार की आधी रात के करीब बुद्ध की हाट में दो समुदाय के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक विवाद का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर तकरीबन आधे घंटे तक लगातार पथराव किया गया। इस दौरान कांच की बोतलों से भी एक दूसरे के ऊपर जमकर प्रहार किए गए। दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की सूचना मिलते ही हडबडाई पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के तकरीबन 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक रामसिंह ने बताया है कि घटना के दौरान और बाद तक पूरी सड़क पर कांच और पत्थर बिखरे हुए थे। जिन्हें पुलिस ने अब साफ करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि इस इलाके में कई बार दोनों समुदाय के बीच झगड़ा हो चुका है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी इलाके में शांति बनी हुई है।

epmty
epmty
Top