पॉक्सो मामले में गिरफ्तार आरोपी थाने से हुआ फरार

पॉक्सो मामले में गिरफ्तार आरोपी थाने से हुआ फरार

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर शहर के अटल बंद थाना से पॉक्सो मामले में गिरफ्तार एक आरोपी आज फरार हो जाने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा जिले में छाता थाना क्षेत्र के चन्दौरी गांव का रहने वाला कल्याण नामक यह आरोपी सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट पर थाने से फरार हो गया।

आरोपी के भागने के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी गई है लेकिन अभी उसका कोई सुराग नही लगा है।

बताया गया है कि पुलिस ने आरोपी को कल ही गिरफ्तार किया था। आरोपी एक नाबालिग बच्ची को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। जिसके बाद बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आज सुबह वह पुलिसकर्मी को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ 24 सितंबर को नाबालिग को ले जाने का मामला दर्ज करवाया था। 22 सितंबर को आरोपी नाबालिग को अपने साथ ले गया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिग को करनाल से दस्तयाब कर लिया और कल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

वार्ता

epmty
epmty
Top