भंवर जितेन्द्र सिंह की बेटी की हुई राजशाही शादी, हाथी पर बैठकर हुए रवाना

अलवर। राजस्थान के अलवर में राजशाही शादी में आज दुल्हा अभिजीत सिंह शाही लवाजमें के साथ निकासी के रूप में निकले।
हाथी पर सवार होकर दूल्हा शहर के प्रताप ऑडिटोरियम से अपने देसी विदेशी मेहमानों सहित राजपरिवार के सदस्य एवं देश के कांग्रेसी दिग्गज नेताओं के साथ निकला। पाली राज परिवार के कुंवर अभीजीत सिंह हाथी पर बैठकर फूल बाग पैलेस के लिए रवाना हुए।
रैली के बाद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित देश के बड़े नेता मौजूद रहे।
देश की यह राजशाही ऐतिहासिक शादी बनी पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी राजकुमारी मानविका सिंह की थी। वीआईपी मेहमानों के शामिल होने से जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा।
वार्ता
Next Story
epmty
epmty