सौ वर्षीय डॉक्टर ने किया मतदान, खुद चल कर पहुंचे मतदान केन्द्र

सौ वर्षीय डॉक्टर ने किया मतदान, खुद चल कर पहुंचे मतदान केन्द्र

जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान के दौरान करीब 100 साल के डॉक्टर जे टी भाटिया खुद चल कर मतदान केन्द्र पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया।

डॉ भाटिया ने जालंधर के वार्ड नंबर 67 के बूथ नंबर सात 7 पर मतदान किया। इस अवसर पर उनके साथ उनके बेटे विनोद भाटिया भी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने डॉ भाटिया को विशेष तौर पर सम्मानित किया।

वार्ता

epmty
epmty
Top