मोहाली में एनकाउंटर- क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोली

मोहाली में एनकाउंटर- क्रॉस फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोली
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मोहाली। कार लूट एवं फिरौती के मामलों में वांटेड बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस की क्रॉस फायरिंग में पटियाला एवं कुरुक्षेत्र के दो बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गए हैं। दोनों को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को पंजाब पुलिस की लांडरा रोड पर दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने की गोलियां चली। क्रॉस फायरिंग में गोली लगने के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है। जिनकी पहचान पटियाला के रहने वाले प्रिंस तथा कुरुक्षेत्र निवासी करनजीत के रूप में हुई है। एनकाउंटर में प्रिंस को दो गोलियां लगी है जबकि करनजीत एक गोली लगने से घायल हुआ है। एनकाउंटर में गोली मारकर गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के खिलाफ फिरौती एवं लूट के कई मामले दर्ज हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक शुरुआत में पुलिस को प्रिंस के बारे में इनपुट मिला था, जिसके चलते सक्रिय हुई पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी करते हुए प्रिंस को घेर लिया था। लेकिन पुलिस का नाका तोड़कर प्रिंस गोली चलाते हुए मौके से भागने लगा। पुलिस ने अपनी गाड़ी को उसकी गाड़ी के आगे लगाकर उसे रोकना चाहा तो उसने फायरिंग कर दी। बदमाश की ओर से चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर लगी। जिससे गोली लगने से गाड़ी का कांच टूट गया।

पुलिस द्वारा की गई क्रॉस फायरिंग प्रिंस और करनजीत गोली लगने से घायल हो गए पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंचे मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप गर्ग ने कहा है कि बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही मोहाली में स्विफ्ट डिजायर और महिला से थार गाड़ी लूटी थी। इसके बाद बरिस्ता रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति को दोनों बदमाश गन पॉइंट पर लेकर गए थे और उससे कार छीन कर भाग गए थे। हालांकि लड़का इनके चंगुल से छूटकर भाग गया था।

epmty
epmty
Top