क्रिकेट विवाद में गोली चलाने वाला युवक गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। क्रिकेट खेल के दौरान हुए विवाद में साथी युवक को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
बुधवार को शहर की थाना सिविल लाईन पुलिस ने भागदौड़ करते हुए आरोपी को वहलना चौक से गिरफ्तार कर लिया हैं।,
गौरतलब हैं कि बीते दिन मंगलवार को सिविल लाईन क्षेत्र की साकेत चौकी से चन्द कदमों की दूरी पर स्थित महामना मालवीय कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान हुई आपसी कहा सुनी में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। आज थाना सिविल लाईन प्रभारी उम्मेद सिंह, उपनिरीक्षक सुनील नागर, हेड कांस्टेबल अरविन्द आदि ने भाग दौड़ करते हुए आरोपी को धर दबोच लिया।
Next Story
epmty
epmty