यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा नेता पर रासुका की तैयारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा नेता पर रासुका की तैयारी

जालौन। जनपद में 36 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता रामबिहारी पर पुलिस ने रासुका लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एनएससी की फाइल में पुलिस उसके इलाके में खौफ को दर्ज कर रही है, ताकि कार्रवाई में एडवाइजरी बोर्ड की स्वीकृति आसानी से मिल सके।

बीते बुधवार को नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कोंच के मौहल्ला भगत सिंह नगर निवासी पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता राम बिहारी को पुलिस द्वारा शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। आरोपी राम बिहारी के खिलाफ अब तक पुलिस द्वारा यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस को आरोपी के पास से बरामद हुई हार्ड डिस्क, लैपटॉप, पेनड्राइव, और डीवीआर में अश्लील वीडियो की भरमार भी मिली है। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ एनएससी लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ अधिक से अधिक साक्ष्य जुटाये जा रहे है। पुलिस द्वारा की गई लिखा पढ़ी में दिखाया गया है कि यौन उत्पीड़न कांड के खुलासे के बाद से ही राम बिहारी की दहशत इलाके में बढ़ गई है।


यौन उत्पीड़न के अलावा राम बिहारी घर पर ही वार्ड जुआखाना भी चलाता था। इस काम में उसका संगठित गैंग भी शामिल हो सकता है। इस कारण मौहल्ले की महिलाएं दहशत में हैं और वे अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। उधर यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता राम बिहारी कि कहीं से भी सिफारिश से नहीं चल पाई है।

epmty
epmty
Top