नहर से महिला का शव बरामद - हत्या की आशंका

नहर से महिला का शव बरामद - हत्या की आशंका
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र में आज अतरसंड (गौरा) नहर में से एक महिला का शव बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर कोहंडौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह साड़ी पहने हुए है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या करके शव को नहर में फेंका गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top