संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मृत्यु - दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मृत्यु - दहेज हत्या का आरोप

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में रामपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला और उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ठाठर के गौरीशंकर बाजार निवासी महाजन गुप्ता की 22 वर्षीय बहू दीपा गुप्ता संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार सुबह घर में फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने बताया कि दीपा की शादी इसी वर्षी 29 अप्रैल को महाजन गुप्ता के बेटे राहुल गुप्ता से हुई थी।

उन्होंने बताया कि जमालापुर औंरा गांव निवासी दीपा के पिता सियाराम गुप्ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दामाद राहुल गुप्ता द्वारा बिजनेस के लिए चार लाख रुपये की मांग के बाद सोफा और एलईडी टीवी भी लगातार मांगी जा रही थी। सियाराम ने दीपा की ससुराल वालों से कहा कि उसके पास अभी पैसा नहीं है। जिस पर उसके ससुराल वालोंने कहा गया कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो बेटी नहीं रहेगी। सियाराम का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालाें ने उसकी बेटी दीपा की हत्या कर दी और आत्महत्या का रुप देने के लिए उसके शव को साड़ी के फंदे से पंखे से लटका दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top