नशे में पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

नशे में पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने शराब के नशे में पति की हत्या करने वाली एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौ जुलाई को पिथौरागढ़ कोतवाली के नया बाजार में बबलू उर्फ अजय की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक की मां की ओर से इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर पुत्र की हत्या का आरोप अपनी बहू पर लगाया गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की तो पुलिस को आश्चर्यजक तथ्य हाथ लगे। मृतक की पत्नी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी नशे के आदी थे। इसीलिए दोनों में लड़ाई झगड़ा होता रहता था और शराब के नशे में दोनों एक-दूसरे को मारते-पीटते रहते थे। तीन जुलाई को भी उसके और पति के बीच कहा-सुनी हुई। उसके हाथ में बैट था और उसने बैट से पति को जोर से धक्का मारा।

अधिक नशे के कारण वह रसोईघर में रखे गरम पानी के भगौने में औंधे मुंह गिर गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने जांच में पाया कि अनीता ने अपने पति की हत्या जानबूझ कर नहीं की। इसलिए धारा 302 के बजाय धारा 304 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top