5 घंटे तक चली मुठभेड़ में 3 राज्यों में वांटेड डकैत को लगी गोली

5 घंटे तक चली मुठभेड़ में 3 राज्यों में वांटेड डकैत को लगी गोली

धौलपुर। जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान 1 लाख 21 हजार रुपए के इनामी डकैत को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। तकरीबन 5 घंटे तक चली मुठभेड़ में लंगड़ा कर गिरफ्तार किए गए डकैत की तलाश में 3 राज्यों की पुलिस लगी हुई थी। अब डकैत के 2 दर्जन से भी अधिक साथियों की तलाश के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घायल हुए डकैत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि रविवार की देर रात पुलिस को सवा लाख रुपए के इनामी डकैत केशव गुर्जर के डांग क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। मुखबिर के जरिए मिली इस जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने अपने विश्वासपात्र पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों को साथ लिया और देरी किए बगैर वह जंगल में पहुंच गए।

जहां केशव गुर्जर के गैंग के साथ पुलिस की तकरीबन 5 घंटे तक मुठभेड़ चली। भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव इस ऑपरेशन की मांनीटरिंग कर रहे हैं। डीएसपी मनीष कुमार शर्मा ने बताया है कि एसपी धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में अंजाम दिए गए इस एनकाउंटर में सवा लाख रुपए का इनामी डकैत केशव गुर्जर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। धौलपुर के कुदिन्ना गांव का रहने वाला केशव गुर्जर पिछले 10 साल से फरार चल रहा था। जिस पर 40 से भी ज्यादा मामले दर्ज है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस डकैत केशव गुर्जर और उसके साथियों की तलाश में लगी हुई थी।

epmty
epmty
Top