दुष्कर्म के बाद वीडियो किया वायरल

दुष्कर्म के बाद वीडियो किया वायरल

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता का पति जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहता है। दो बच्चों के साथ पीड़िता घर पर ही रहती है। उसने आरोप लगाया है कि पड़ोस गांव के एक युवक ने पहले भी कई बार छेड़खानी किया था। लोकलाज के चलते उसने पुलिस से शिकायत नहीं की।

रविवार को वह गांव के बाहर गयी थी कि तभी युवक उसे पकड़ कर खेत में खींच ले गया। दुष्कर्म करते हुए उसने उसकी वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में एसओ पंकज गुप्ता ने कहा कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top