उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश निर्गत

लखनऊ । अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस महानिदेशकों को पुलिस महानिदेशक के पद पर, पुलिस महानिरीक्षकों को अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत किये गये है।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों मे से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों को छोड़कर शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 6 अपर पुलिस महानिरीक्षकों कमल सक्सेना, विजय कुमार, बृजराज, चन्द्रप्रकाश-1, पीवी रामाशास्त्री व संदीप सालुंके को पुलिस महानिदेशक, 4 पुलिस महानिरीक्षकों आलोक सिंह, अशोक कुमार सिंह, रवि जोसफ लोक्कू व राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये गये है।
अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी बताया कि 8 पुलिस उपमहानिरीक्षक धरमवीर, अनिल कुमार राय, विजय भूषण, कवीन्द्र प्रताप सिंह, सुभाष सिंह बघेल, सत्येन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार शुक्ला व पीयूष श्रीवास्तव पुलिस महानिरीक्षक एवं 9 पुलिस अधीक्षकों आकाश कुलहरि, एलआर कुमार, शलभ माथुर, डॉ मनोज कुमार, अशोक पाण्डेय, गंगा नाथ त्रिपाठी, साधना गोस्वामी, अनन्त देव व शिव प्रसाद उपाध्याय को पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये गये हैै। उन्होंने बताया कि सभी पदोन्नत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तैनाती के सम्बन्ध में अलग से आदेश निर्गत किये जायेगे।