कार में बैठाते थे- ले जाते थे सुनसान स्थान- और फिर...

कार में बैठाते थे- ले जाते थे सुनसान स्थान- और फिर...

गौतमबुद्धनगर। सवारियों को कार में बैठकर सुनसान स्थान पर तमंचों के बल पर मारपीट व लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इस गिरोह के अभी कई और सदस्य हैं, जो कि पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में सवारियों को लूटने वाला गिरोह सक्रिय है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम अलर्ट हो गई थी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने सवारियों को अपना शिकार बनाने वाले गिरोह के पांच शातिरों को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ज्यादातर सराये काले खां से सवारियों को कार में बैठाते थे।

इसके बाद उन्हें एक्सप्रेस वे पर ले जाकर तमंचों के बल पर लूटपाट की जाती थी। विरोध करने वाली सवारियों की वे निर्ममता से पिटाई करते थे। पुलिस ने उनके पास से वर्टिका, वैगनआर, लूटी गई धनराशि, अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये शातिर अब तक दो दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वे ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक के रूट पर ज्यादा चलते थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के अभी कई और सदस्यों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी अरेस्ट कर जेल भेजा जायेगा।



epmty
epmty
Top