व्हाइट टाइगर से खेल रहीं उर्वशी रौतेला

व्हाइट टाइगर से खेल रहीं उर्वशी रौतेला

मुंबई। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की खूबसूरती के चर्चे हर गली में हैं। वे अपने नए-नए म्यूजिक वीडियोज से खूब धमाल मचा रही हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। अब एक्ट्रेस ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है। जिसे लोग देखते ही जा रहे हैं। लोगों को एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब भा रहा है। वीडियो देख लोग उर्वशी रौतेला के हुस्न की खूब तारीफ कर रहे हैं। उर्वशी रौतेला का ये वीडियो कोई डांस वीडियो नहीं है। वे इस वीडियो में व्हाइट टाइगर के बच्चे के साथ खेलती नजर आ रही हैं। उर्वशी वीडियो में व्हाइट टाइगर के बच्चे को पैंपर कर रही हैं ये वीडियो 'वर्साचे बेबी' की शूटिंग के सेट का है वीडियो में व्हाइट टाइगर का बच्चा कुर्सी पर बैठा दिख रहा है और उर्वशी उसे अपने हाथों से प्यार कर रही हैं। इस वीडियो को देखकर यही पता चल रहा है कि उर्वशी एनिमल लवर हैं।

बता दें, उर्वशी रौतेला का पहला इंटरनेशनल 'सॉन्ग वर्साचे' बेबी रिलीज हो गया है. एक्ट्रेस उसके अनसीन मोमेंट्स आज कल शेयर कर रही है. उर्वशी रौतेला का गाना खूब धूम मचा रहा है। वहीं बीते दिनों गुरु रंधावा के साथ आया गाना भी खूब हिट हुआ था. आज कल उर्वशी अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। वहीं वे लॉकडाउन में लोगों की मदद भी कर रही हैं और उन्हें फूड पैकेट्स खुद बांट रही हैं। (हिफी)

epmty
epmty
Top