यूपी का मोस्ट वांटेड 65 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

यूपी का मोस्ट वांटेड 65 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

लक्सर। उत्तर प्रदेश पुलिस ने जीआरपी की मदद से यूपी के 65000 रूपये के इनामी मोस्ट वांटेड बदमाश को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी बदमाश के कब्जे से कई खतरनाक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अरुण भारती ने बताया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से फरार चल रहे 65 हजार रुपए के मोस्ट वांटेड बदमाश की गिरफ्तारी के संबंध में उत्तराखंड पुलिस से सहायता मांगी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक संयुक्त टीम बनाई गई, जिसमें लक्सर जीआरपी थाना प्रभारी ममता गोला के अलावा कई जीआरपी जवानों को शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने अपना जाल फैलाते हुए 65000 रूपये के मोस्ट वांटेड बदमाश नंदू उर्फ नंदराम को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही में अरेस्ट किए गए नंदू उर्फ नंदराम की पुलिस गहनता के साथ तलाश कर रही थी। नंदू के ऊपर उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या एवं डकैती के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बदमाश के खिलाफ लक्सर जीआरपी थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। वह लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस और जीआरपी की नाक में दम किए हुए था।

Next Story
epmty
epmty
Top