6 महीने के भीतर होगी रद्द हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

6 महीने के भीतर होगी रद्द हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आज रद्द की गई उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को 6 महीने के भीतर दोबारा से कराने के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले समाज विरोधी लोग किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 17 एवं 18 फरवरी को संपन्न कराई गई उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से ट्वीट करते हुए कहा है कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित की गई परीक्षा को निरस्त करने तथा आगामी 6 महीने के भीतर ही परीक्षा को दोबारा से करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं की सु शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे और ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरता कार्रवाई होना सुनिश्चित की जाएगी।

epmty
epmty
Top