यूपी सरकार ने किये 15 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर - विमल बने...

यूपी सरकार ने किये 15 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर - विमल बने...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती रात 15 आईएएस अफसर के तबादले किए हैं। जिनमें से विमल दुबे को अलीगढ़ का कमिश्नर बनाया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती रात 15 आईएएस अफसर के तबादले किए है। जिनमें रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए अध्यक्ष, राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता के साथ ही प्रमुख सचिव कारागार, बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम, रविंद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन, दुग्ध विकास, विमल दुबे मंडलायुक्त अलीगढ़, मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा लिया गया है।

इसके साथ ही पी गुरु प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं, बलकार सिंह आवास आयुक्त, आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त, रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम, राजशेखर एमडी पेयजल मिशन, चेत्रा वी कमिश्नर झांसी बनाई गई है।

epmty
epmty
Top