उन्नाव कांडः 48 घंटे में उठा पर्दा- एक तरफा प्यार के चलते ली थी जान

उन्नाव कांडः 48 घंटे में उठा पर्दा- एक तरफा प्यार के चलते ली थी जान

उन्नाव। सनसनीखेज व दिल दहला देने वाले उन्नाव कांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने दो लड़कियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि एक तरफा प्यार के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। मामला हाथरस की तर्ज पर तूल न पकड़ ले, इसलिए एडीजी लाॅ एंड आर्डर प्रशांत कुमार समेत अन्य बड़े अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे थे।


लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि उन्नाव कांड को खोलने के लिए पुलिस टीमें दिन-रात मशक्कत कर रही थीं। एडीजी लाॅ एंड आर्डर प्रशांत कुमार भी इस मामले को लेकर पल-पल की जानकारी ले रहे थे। लखनऊ के एडीजी जोन एसएन सावंत भी इस मामले को वाॅच कर रहे थे। यह मामला हाथरस कांड की तरह से तूल ने पकड़ लें, इसलिए इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी अपनी पैनी नजर रखे हुए थे। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए मामले का घटना के 48 घंटे के अंदर अनावरण कर दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गये आरोपी विनय कुमार उर्फ लम्बू पुत्र कृष्णपाल के खेत के बराबर में ही जिन तीन लड़कियों को जहर दिया गया, उनमें से एक लड़की का खेत था। लाॅकडाउन के दौरान विनय की उक्त लड़की सी बोलचाल हो गई थी। हाय-हैल्लो के बाद विनय ने लड़की के साथ खेत पर ही नमकीन वगैरहा भी खाना शुरू कर दिया था। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इसी बीच विनय को उक्त लड़की से एक तरफा प्यार हो गया। लड़की प्यार नहीं करती थी, इसी के चलते विनय ने उसका कत्ल करने का प्लान बना लिया।

इसी के तहत उसने योजना बनाई। दोनों के खेत बराबर-बराबर होने के कारण कभी-कभी वे पानी एक साथ पी लेते थे और नमकीन आदि भी खा लेते थे, इसका ही विनय ने फायदा उठाते हुए योजना को अंजाम दिया। अपनी योजना के तहत उसने पानी में जहर दे दिया और उक्त लड़की के साथ बैठी अन्य दो लड़कियों को भी वह पानी पीने को दे दिया। लड़की की विनय से पहले से ही जान-पहचान थी, तो उन्होंने भी बिना किसी संकोच या शक के उक्त पानी को पी लिया था। जहर मिला पानी पीने के बाद लड़कियों के मुंह से झाग आना शुरू हो गये थे। दो लड़कियों की मौत हो गई थी, जबकि एक अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है।

आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मामले के पटाक्षेप के लिए एक-एक चीज का निरीक्षण किया गया। काॅल डिटेल की जांच की गई, तो आरोपी की लोकेशन घटनास्थल की पाई गई। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को अरेस्ट करने वाली टीम में सर्विलांस रेंज टीम से निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी, एसआई सर्वेश कुमार पाल, हैड कांस्टेबल इखलाक अहमद, आनन्द सिरोही, कांस्टेबल सुदीप कुमार, स्वाट/सर्विलांस टीम उन्नाव से एसआई गौरव कुमार प्रभारी, हैड कांस्टेबल राजेश मिश्रा, अब्दुल जब्बा, खैरूल बशर, शमीम, रोहित शर्मा, कांस्टेबल राधेश्याम, अमर सिंह, रवि चाहर मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top