घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप-मां बेटी की मौत-तीन घायल

घर में घुसी अनियंत्रित पिकअप-मां बेटी की मौत-तीन घायल

गोंडा। तेज रफ्तार के साथ सड़क पर दौड़ रही पिकअप अनियंत्रित होकर एक घर के भीतर घुस गई। जहां खाना खाने के लिये तख्त पर बैठे लोगों को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुई एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छपिया थाना क्षेत्र के बभन जोतिया गांव निवासी जय सिंह का परिवार बुधवार की देर रात खाना खाने के लिए घर के बरामदे में पड़े तख्त के ऊपर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाहर सड़क पर तेजी के साथ दौड़ रही एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर जय सिंह के घर के भीतर घुस गई। जिसने तख्त के ऊपर बैठी 35 वर्षीय गुड़िया उर्फ़ पूनम और उसकी 13 वर्षीय पुत्री खुशी, 25 वर्षीय रेखा व जय सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप की चपेट में आकर यह सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मची चीख-पुकार की आवाज को सुनकर आसपास के लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे और घायल हुए लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले गए। जहां रास्ते में ही गुड़िया और उसकी पुत्री खुशी की मौत हो गई। जयसिंह, रेखा और पिकअप चालक बैरागी निवासी विष्णु पुत्र नंदलाल को ले जाकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई रेखा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक महिलाओं के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतका के भाई महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया है कि उसकी बड़ी बहन गुड़िया के घर पर उसकी छोटी बहन बस्ती परसरामपुर निवासी रेखा घूमने के लिए आई थी। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त सभी लोग खाना खाने की तैयारी कर रहे थे।

epmty
epmty
Top