शाहरुख खान के घर में घुसे दो युवक- पुलिस ने किये गिरफ्तार

शाहरुख खान के घर में घुसे दो युवक- पुलिस ने किये गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के घर में घुसे दो युवकों को उनके सुरक्षा गार्डो ने दबोच लिया। बाद में मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत में जबरन घुसने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 19 से 20 साल की उम्र के दोनों युवक अभिनेता शाहरुख खान के मकान में जबरन घुस रहे थे। दोनों को एक्टर के सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और मुंबई पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा गार्डों द्वारा दबोचे गए दोनों युवक अपनी हिरासत में ले लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक थाने ले जाकर की गई पूछताछ में दोनों युवकों ने खुद को गुजरात का होना बताते हुए कहा है कि वह शाहरुख खान के प्रशंसक हैं और उनसे मिलने के लिए उनके घर आए थे।

epmty
epmty
Top