दो जवानों ने की आत्महत्या

दो जवानों ने की आत्महत्या
  • whatsapp
  • Telegram

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दो जवानों ने अलग अलग घटनाओं में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिक्षिक सुदरराज पी ने बताया कि बीजापुर जिले और सुकमा जिले में सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर दो आरक्षकों ने खुदकुशी कर ली है। आरक्षक विनोद पोर्ते थाना पामेड़ में पदस्थ था और कल शाम ड्यूटी के बाद थाना परिसर के अंदर अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। जवान विनोद पोर्ते बिलासपुर के पाली ब्लॉक के सिरसा गांव का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि सुकमा जिले के पुसपाल थाने में पदस्थ छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स की चौथी बटालियन के जवान दिनेश वर्मा ने आज सुबह अपनी बैरेक में सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हाल ही में यह जवान छुट्टी से लौटा था। जवान भिलाई का रहने वाला है।

इस वर्ष इस अंचल में लगभग आठ जवानों ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की है।



वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top